श्री नारायणी दादी परिवारBengaluru
॥ जय दादी की ॥
RSD112

हे कुलदेवी हे जगजननी इतनी किरपा कर देना, जिस घर में मेरी बेटी जाए, वो घर खुशियों से भर देना

Rani Sati Dadi
👁 0 views

हे कुलदेवी हे जगजननी, इतनी किरपा कर देना
जिस घरमें मेरी बेटी जाए, वो घर खुशियों से भर देना

जितना मैं इसको लाड लडाऊं, कौन करेगा लाड वहां
गलती अगर हो जाएगी इससे, कौन करेगा माफ वहां
उस घर के सारे लोगों को, इस घर जैसा कर देना.. हे

जीवनसाथी के संग मिलकर, अपना घर आबाद करे
प्यार मिले ससुराल में इतना, बाबुल को ना याद करे
रीत रस्म उस घर की सारी, निभा सके ये वर देना.. हे

स्वर्ग समान वो घर होता है, जिस घर में जनमें बेटी
बिन बोले ही घरके सुखदुख, पलमें समझती है बेटी
अम्बरीष मांगे बेटियों के घर, रोज दिवाली कर देना.. हे

लीरिक्स & सिंगर : अम्बरीष कुमार

← All bhajans

श्री नारायणी दादी परिवार

Home About Us — Trustees — Working Committee — Mangal Path Seva — Annapurna Seva — Siddha — Ghar Ghar Mangal — Shiksha Seva Varshik Utsav Events Bhajans Membership Contact Donate