श्री नारायणी दादी परिवारBengaluru
॥ जय दादी की ॥
RSD107

लॉटरी लग जाएगी किस्मत खुल जाएगी करो मन से मंगलपाठ दुनिया बदल जाएगी

Rani Sati Dadi
👁 0 views

मंगलपाठ की महिमा का भजन

लॉटरी लग जाएगी…
किस्मत खुल जाएगी…
करो मन से मंगलपाठ
तो दुनिया बदल जाएगी

1.. जैसे भागवत जी के अंदर
खुद बैठे हैं कन्हैया
वैसे ही मंगल के अंदर
बैठी है मेरी मैंया
प्रार्थना रंग लाएगी…
तेरे भी घर आएगी…
करो मन से मंगलपाठ
तो दुनिया बदल जाएगी

2.. वार तिथि मुहूर्त मत देखो
जब भी समय हो गालो
मंगल ही गंगा यमुना है
माथे इसे लगा लो
शनि राहु केतू…
ये दूर भगाएगी…
करो मन से मंगलपाठ
तो दुनिया बदल जाएगी

3.. मंगल पढ़ने में हमसे
शायद गलती हो जाये
या कामकाज के कारण
कोई भूल चूक हो जाये
अम्बरीष जयकार लगा…
गलतियां भुलायेगी…
करो मन से मंगलपाठ
तो दुनिया बदल जाएगी

Lyrics : Ambrish Kumar Mumbai

← All bhajans

श्री नारायणी दादी परिवार

Home About Us — Trustees — Working Committee — Mangal Path Seva — Annapurna Seva — Siddha — Ghar Ghar Mangal — Shiksha Seva Varshik Utsav Events Bhajans Membership Contact Donate