श्री नारायणी दादी परिवारBengaluru
॥ जय दादी की ॥
RSD091

होवे अमृत की बरसात

Rani Sati Dadi
👁 0 views

आयी आयी दादी आयी देखो बाज उठी शहनाई,
होवे अमृत की बरसात नाचो रे ले हाथों में हाथ….

सजा दरबार है प्यारा हु सिंगार है प्यार,
लगाओ जय जयकारा हो दादी का,
झूमो सारे लोग लुगाई बांटो मेवे और मिठाई,
होवे अमृत की बरसात नाचो रे ले हाथों में हाथ…..

कृपा का भाव संजोती जाली है पावन ज्योति,
मिलेंगे हीरे मोती आशीर्वाद के,
आई मंगल घड़ियाँ आई माँ ने ममता खूब लुटाई,
होवे अमृत की बरसात नाचो रे ले हाथों में हाथ…..

दादी की नज़र उतारो नून राय तो वारो,
कोई नारियल पधारो माँ के स्वागत में,
गावें चोखानी बधाई दादी दर्शन देने आई,
होवे अमृत की बरसात नाचो रे ले हाथों में हाथ…..

← All bhajans

श्री नारायणी दादी परिवार

Home About Us — Trustees — Working Committee — Mangal Path Seva — Annapurna Seva — Siddha — Ghar Ghar Mangal — Shiksha Seva Varshik Utsav Events Bhajans Membership Contact Donate