श्री नारायणी दादी परिवारBengaluru
॥ जय दादी की ॥
RSD087

तेरे सहारे थे दादी जी

Rani Sati Dadi
👁 0 views

तेरे सहारे थे दादी जी, तेरे सहारे हैं, तेरे सहारे ही रहेंगे औ मेरी मैया,
तेरे हवाले थे दादी जी, तेरे हवाले हैं, तेरे हवाले ही रहेंगे औ मेरी मैया….

चरण कमल की सेवा देदो, नित उठ भवन बुहारूं,
प्रेम पूरित नयनो से  तेरी निर्मल छवि को निहारूँ,
भक्ति का  वरदान दे दो, ओ मेरी मैया…..

तेरे सिवा मेरी झुंझुनुवाली कोई नही है हमारो,
दर दर की है ठोकर खाई मिलो न कोई सहारो,
अब तो आकर बांह पकड़ लो, ओ मेरी मैया…..

दुनियां के सब रिश्ते नाते माया का है डेरा,
एक तू ही लागे अपनी सर पे हाथ जो फेरा,
भवसागर से पार लगादो, ओ मेरी मैया…..

जन्म मरण के फेरों में दादी नैया डगमग डोले,
होता निश्चय भवपार वही जो जय दादी की बोले,
करे यही अरदास  “गम्भीर”, ओ मेरी मैया…….

← All bhajans

श्री नारायणी दादी परिवार

Home About Us — Trustees — Working Committee — Mangal Path Seva — Annapurna Seva — Siddha — Ghar Ghar Mangal — Shiksha Seva Varshik Utsav Events Bhajans Membership Contact Donate