श्री नारायणी दादी परिवारBengaluru
॥ जय दादी की ॥
RSD040

बड़ी आस लगी तुमसे

Rani Sati Dadi
👁 0 views

बड़ी आस लगी तुमसे तेरी और निहारूं मैं
दादी मेरी दादी दादी ही पुकारूँ मैं
बड़ी आस लगी तुमसे …………….

कितना कुछ कहना है ये सोच के आता हूँ
तुम्हे सामने पा कर के सब भूल ही जाता हूँ
मेरे आंसू समझती हो कैसे ये नकारु मैं
दादी मेरी दादी दादी ही पुकारूँ मैं
बड़ी आस लगी तुमसे ……………

सबने देखा मुझको हर पल मुस्काता हूँ
वो क्या जाने हँसके तकलीफ छिपाता हूँ
चाहे जितना रो लूँ चाहे जितना हारूँ
दादी मेरी दादी दादी ही पुकारूँ मैं
बड़ी आस लगी तुमसे ……………

अँधेरे जीवन में तू लायी उजाला है
जब जब भी सचिन भटका तूने ही संभाला है
ज्योति संग सेवा में तेरे चरण पखारूँ में
दादी मेरी दादी दादी ही पुकारूँ मैं
बड़ी आस लगी तुमसे ……………

← All bhajans

श्री नारायणी दादी परिवार

Home About Us — Trustees — Working Committee — Mangal Path Seva — Annapurna Seva — Siddha — Ghar Ghar Mangal — Shiksha Seva Varshik Utsav Events Bhajans Membership Contact Donate