श्री नारायणी दादी परिवारBengaluru
॥ जय दादी की ॥
RSD008

उलटी गंगा ना बहे झुके न आसमान

Rani Sati Dadi
👁 0 views

उलटी गंगा ना बहे झुके न आसमान
मेरी मैया कभी न भूले भैया करना भगत का काम
उलटी गंगा ना बहे झुके न आसमान

मैया जी का काम यही है काम भगत का करना जी
इसको चिंता इक यही है भगतो को खुश रखना जी
मेरा बेटा मौज उडाये है इसका यही अरमान
उलटी गंगा ना बहे झुके न आसमान

जिस दिन से मैया की घर में इक तस्वीर लगाई जी
उस दिन से समजो हमने अपनी तकदीर जगाई है,
उस दिन से जुटा रही है मेरी खुशियों का समान
उलटी गंगा ना बहे झुके न आसमान

अगर नही मिलता मैया से ये जीवन बेकार था
लगता था मेरी किस्मत को मैया का इन्तजार था,
मेरे जैसा नही भड भागी मेरी माँ से हुई पहचान
उलटी गंगा ना बहे झुके न आसमान

वनवारी माँ के बारे में इतना ही केहना काफी,
माँ का हाथ रहे सिर पर तो कैसे काम रहे बाकी,
मेरी कारे आत्मा दिन भर मेरी मैया का गुणगान
उलटी गंगा ना बहे झुके न आसमान

← All bhajans

श्री नारायणी दादी परिवार

Home About Us — Trustees — Working Committee — Mangal Path Seva — Annapurna Seva — Siddha — Ghar Ghar Mangal — Shiksha Seva Varshik Utsav Events Bhajans Membership Contact Donate