दीन हीन का दुःख हरने को, जन गण मङ्गल करने को,
शक्ति प्रकटी झुन्झुन धाम, पतित पावन दादी नाम। [1]
यह शक्ति है माँ जगदम्बा, यही भवानी दुर्गे अम्बा,
नारायणी है इसका नाम, पतित पावन दादी नाम। [2]
पीढी दर पीढी का रिश्ता, तब ही दादी नाम है इसका,
कुल देवी को करो प्रणाम, पतित पावन दादी नाम। [3]
है अमोध दादी की शक्ति, सदियों से करते सब भक्ति,
पूजते हैं त्रिशूल निशान, पतित पावन दादी नाम। [4]
माँ शक्ति का अलख जगाऊं, दादी माँ की बात बताऊं,
है स्वयं शक्ति दुर्गा महान, पतित पावन दादी नाम। [5]
जानत हैं सबही नर नारी, युद्ध हुआ महाभारत भारी,
था वो धर्म कर्म संग्राम, पतित पावन दादी नाम। [6]
कौरव पाण्डव हुई लडाई, लीला प्रभु ने अज़ब दिखाई,
बने सारथी स्वयं भगवान, पतित पावन दादी नाम। [7]
गीता में उपदेश दिया है, जग को यह संदेश दिया है,
कर्म करो तज फल का ध्यान, पतित पावन दादी नाम। [8]
जब जब धरती पे धर्म लुटेगा, और पाप का कर्म बढ़ेगा,
अवतारेंगे श्री भगवान, पतित पावन दादी नाम। [9]
अभिमन्यु अर्जुन का लाल, मंडराया जब उसका काल,
कूदा रण में वह बलवान, पतित पावन दादी नाम। [10]
चक्रव्यूह की लड़ी लडाई, वीर गति अभिमन्यु पाई,
गया वीर वह तो सुरधाम, पतित पावन दादी नाम। [11]
उत्तरा अभिमन्यु की नारी, पति धर्म का सत था भारी,
उस देवी को करों प्रणाम, पतित पावन दादी नाम। [12]
देख़ पति परलोक सिधारे, उत्तरा ने यों वचन उचारे,
जीवन हुआ आज निष्प्राण, पतित पावन दादी नाम। [13]
जाऊँ मैं भी संग पति के, ख़ूब चढ़ा यह रंग मति पे,
सत से मैं भी करूँ प्रयाण, पतित पावन दादी नाम। [14]
देख नारी का हट अति भारी, बोले प्रभु से सब नर नारी,
करो समस्या का समाधान, पतित पावन दादी नाम। [15]
प्रभु ने सबको यों समझाया, छोड़ों सबही मोह और माया,
होगा वही जो विधि विधान, पतित पावन दादी नाम। [16]
बोले फिर उत्तरा से जाय, ऐसी घड़ी अभी नहीं आई,
कर तू धर्म कर्म का ध्यान, पतित पावन दादी नाम। [17]
तू है गर्भवती एक नारी, फिर कैसे ये बात विचारी,
सोच ले क्या होगा अंजाम, पतित पावन दादी नाम। [18]
अब तजे जीवन पाप लगेगा, कोख़ से तेरे निशा मिटेगा,
नहीं है इसमें तेरी शान, पतित पावन दादी नाम। [19]
कोख से जो बालक जन्मेगा, नाम परीक्षित उसका होगा,
बनेगा राजा बड़ा महान, पतित पावन दादी नाम। [20]
बजेगी जग़ में उसकी भेरी, सुन ले बात आज तू मेरी,
होगा तेरा अमर निशान, पतित पावन दादी नाम। [21]
बात सुन उत्तरा चकराई, बोली प्रभु से मन सकुचाई,
तेरी लीला तेरे नाम, पतित पावन दादी नाम। [22]
प्रभु जी फिर दया कर बोले, थोड़ा सा मुस्कुरा कर बोले,
सुन लो अब तुम अमर ज्ञान, पतित पावन दादी नाम। [23]
निराकार ने दे आकार, किया शृष्टि का है श्रृंगार,
स्वयं रहता है अंतर्ध्यान, पतित पावन दादी नाम। [24]
जो आया है वह जायेगा, नहीं यहाँ पर रुक पायेगा,
जड़ चेतन सब एक समान, पतित पावन दादी नाम। [25]
सत की शक्ति तन मन आई, तब उसने यह व्यथा बताई,
इच्छा होती बड़ी बलवान, पतित पावन दादी नाम। [26]
जग को सत्य का भान कराऊं, सत शक्ति पहचान बताऊँ,
देवों अभिलाषा पर ध्यान, पतित पावन दादी नाम। [27]
सत्य ही है सत का आधार, बोले जग के करुणाधार,
इस से ही सब का कल्याण, पतित पावन दादी नाम। [28]
जो अभिलाषा रही अधूरी, होगी वह कलयुग में पूरी,
देता तुझे आज वरदान, पतित पावन दादी नाम। [29]
अभिमन्यु तनधन दास बनेगा, वैश्य के घर में वह जन्मेगा,
होगा नारायणी तेरा नाम, पतित पावन दादी नाम। [30]
युद्ध वहाँ पर होगा भारी, जब तू सत दिखलाना नारी,
कर शत्रु का काम तमाम, पतित पावन दादी नाम। [31]
शक्ति रुप वहाँ दिखलाना, जग के सारे कष्ट मिटाना,
पूजेंगे सब सुबह शाम, पतित पावन दादी नाम। [32 ]
संवत तेरह सौ अड़तीस, प्रकटी शक्ति कलयुग बीच,
पूरण करने सत अभियान, पतित पावन दादी नाम । [33]
कार्तिक शुक्ला अष्टमी बीती, आई नवमी की शुभ तिथि,
मंगलवार जन्मी गुण खान, पतित पावन दादी नाम । [34]
महम डोकवा जिला हिसार, अग्रवाल घर लिया अवतार,
बतलाने सत की पहचान, पतित पावन दादी नाम । [35]
सेठ गुरसामल था बड़ा नामी, जन्मी उसके घर नारायणी,
माता का सुलोचना नाम, पतित पावन दादी नाम । [36]
बचपन से ही गज़ब वो ढाए, होनहार के रंग दिखलाए,
जल्दी पढ़ लिए वेद पुराण, पतित पावन दादी नाम । [37]
राधा रुक्मण कृष्ण मुरारी, त्रिमूर्ति संग बात विचारी,
आज चले लेने इम्तिहान, पतित पावन दादी नाम । [38]
झट साधु का वेश बनाया, द्वारे आकर अलख जगाया,
बोले जय जय सियाराम, पतित पावन दादी नाम । [39]
माता ने की है अगुवाई, चरणों में गिर धोक लगाई,
स्वीकारो मेरा प्रणाम, पतित पावन दादी नाम । [40]
बड़े भाग्य जो आए साई, बोली सेठाणी मुस्काई,
देखों बेटी के दिनमान, पतित पावन दादी नाम । [41]
बेटी बड़े भाग्य जन्मी है, बस इसमें तो एक कमी है,
सूनी होगी जल्दी माँग, पतित पावन दादी नाम । [42]
सुनकर माँ को मूर्छा आई, बेटी ने जब नैन मिलाई,
झट से गई उन्हें पहचान, पतित पावन दादी नाम । [43]
करती हूँ प्रणाम मैं सबको, असली रुप दिखाओं मुझकों,
विनती सुन लो दया निधान, पतित पावन दादी नाम । [44]
सबने अपना रुप दिखाया, नारायणी ने आशीष पाया,
हो गए फिर वो अंतर्ध्यान, पतित पावन दादी नाम । [45]
अभिमन्यू जो वीर कहाए, कलयुग में तनधन बन आए,
जन्मे गाँव हिसार है नाम, पतित पावन दादी नाम । [46]
बंसल गौत्र में जनम लिया है, और शक्ति का वरण किया है,
धन्य किया है कुल का नाम, पतित पावन दादी नाम । [47]
माता शारदा, बहना श्यामा, अनुज है उनके कमलारामा,
पिता श्री है झालीराम, पतित पावन दादी नाम । [48]
मात पिता की सेवा करते, विपदा से वे कभी ना डरते,
थे वे वीर धीर गुणवान, पतित पावन दादी नाम । [49]
था नवाब हिसार का धड़कंद, आई है जब उसको अड़चन,
सोचे किसे बनाऊँ दीवान, पतित पावन दादी नाम । [50]
मंत्रीगण ने उससे सुझाया, झालीराम जी का नाम बताया,
देवो उनको यह सम्मान, पतित पावन दादी नाम । [51]
झालीराम को झट बुलवाया, प्रेम सहित आदेश सुनाया,
आप सम्भालो पद दीवान, पतित पावन दादी नाम । [52]
विवाह योग्य जब हुई है बाई, मात पिता मन चिंता छाई,
कर दे अब तो कन्यादान, पतित पावन दादी नाम । [53]
लागे ढूंढ़ने वर उस लायक, गुणी वीर सुन्दर सुखदायक,
मिला नहीं हो रहे हैरान, पतित पावन दादी नाम । [54]
बाई ने जब ध्यान लगाया, प्रभु ने उसका हृदय जगाया,
हुआ बोध पति तनधन नाम, पतित पावन दादी नाम । [55]
मात पिता को जब यह बताया, तनधन जी का लगन भिजवाया,
आए पूरण कर सब काम, पतित पावन दादी नाम । [56]
संवत तेरह सौ इक्यावन, विवाह घड़ी जब आई पावन,
गूँजा शहनाई पर गान, पतित पावन दादी नाम । [57]
मंगसर बदी नवमी मंगलवार, बनी नाराणी तनधन नार,
आशीर्वाद दिया भगवान, पतित पावन दादी नाम । [58]
मात पिता ने सीख बताई, और बेटी को दी है विदाई,
रखना हमेशा कुल का मान, पतित पावन दादी नाम । [59]
बाई जब ससुराल पधारी, देख के बतलाए नर नारी,
आई देवी घर दीवान, पतित पावन दादी नाम । [60]
धड़कंद का बेटा शहजादा, तनधन के संग खेलने जाता,
दो शरीर पर एक थे प्राण, पतित पावन दादी नाम । [61]
घोड़ी सुन्दर थी अति प्यारी, तनधन जिस पर करे सवारी,
वही निमित्त हुई वरदान, पतित पावन दादी नाम । [62]
शहज़ादे का मन ललचाया, तनधन जिस पर करे सवारी,
छोड़ दे तू घौड़ी का ध्यान, पतित पावन दादी नाम । [63]
होनी ने जब रंग दिखलाया, घोड़ी चुराने मन भरमाया,
गया रात में वह नादान, पतित पावन दादी नाम । [64]
जाग हुई जब भगा बेचारा, तनधन ने तब भाला मारा,
निकले शहज़ादे के प्राण, पतित पावन दादी नाम । [65]
लाश देख सभी घबराए, सीमा पार झुंझुनू आए,
रातों रात चले अविराम, पतित पावन दादी नाम । [66]
दुःख हुआ धड़कंद को भारी, करे विलाप मात और नारी,
सूनी हुई कोख और माँग, पतित पावन दादी नाम । [67]
धड़कंद कहे सुनो दरबारी, कर लो बदले की तैयारी,
सभी रखो तनधन का ध्यान, पतित पावन दादी नाम । [68]
गौने का जब दिन है आया, तनधन को ससुराल पठाया,
संग भेजा राणा बलवान, पतित पावन दादी नाम । [69]
कर गौना जब हुई है विदाई, अपशकुनों की बाढ़ सी आई,
चले बोलते जय जय राम, पतित पावन दादी नाम । [70]
गुप्तचरों ने खबर सुनाई, धड़चंद ने फौजें भिजवाई,
करो तनधन का काम तमाम, पतित पावन दादी नाम [71]
जंगल बीच हुई है लड़ाई, तनधन ने वीरता दिखाई,
मारे शत्रु के बहुत जवान, पतित पावन दादी नाम [72]
पीछे से वार किया दुश्मन ने, वीरगति पाई तनधन ने,
हुआ अमर उनका बलिदान, पतित पावन दादी नाम [73]
नारायणी ने जब यह देखा, चढ़ा जोश तब उससे अनोख़ा,
कूदी रण में भृकुटी तान, पतित पावन दादी नाम [74]
हाथों में तलवार है चमकी, और साथ में चूड़िया ख़नकी,
बोली मिटाऊँ तेरा नामो निशाँ, पतित पावन दादी नाम [75]
रणचंडी जब रूप दिखाया, दुश्मन ने तब होश गँवाया,
देख रूप विकराल महान, पतित पावन दादी नाम [76]
कर दुश्मन का साफ़ सफाया, राणा को आदेश सुनाया,
अब हम चलते अपने धाम, पतित पावन दादी नाम [77]
वह संवत तेरह सौ बावन, जब यह धरती हुई है पावन,
लहराया ध्वज सत का आन, पतित पावन दादी नाम [78]
मंगसर बदी नवमी मंगलवार, सत चढ़ा है अपरम्पार,
शक्ति का किया आव्हान, पतित पावन दादी नाम [79]
मुख मण्डल पर तेज है दमके, जैसे नभ में बिजली चमके,
छाई होठों पर मुस्कान, पतित पावन दादी नाम [80]
अग्नि सत से स्वयं प्रकटी, शक्ति ने सत की ज्योत दिखाई,
चमके धरती और आसमान, पतित पावन दादी नाम [81]
पञ्चतत्व देह हुआ विलीन, शक्ति हुई शक्ति में लीन,
शेष भस्मी अवशेष समान, पतित पावन दादी नाम [82 ]
दृश्य देख राणा चकराया, झट दुर्गा का रूप दिखाया,
कर रहे वर्षा पुष्प विमान, पतित पावन दादी नाम [83 ]
बाएँ कर त्रिशूल है चमके, दाएँ में स्वास्तिक भी दमके,
आभा मुख मण्डल की महान, पतित पावन दादी नाम [84 ]
धन्य हुआ राणा का जीवन, बोला विनती कर मन ही मन,
जय भवानी जय दुर्गा नाम, पतित पावन दादी नाम [85 ]
राणा ने प्रणाम किया है, माँ ने आशीवाद दिया है,
संग मेरे पुजेगा तेरा नाम, पतित पावन दादी नाम [86 ]
भस्मी कलश ले झुंझुनू आया, घौड़ा रुका वहीँ पे लगाया,
समाधी मंदिर है आलिशान, पतित पावन दादी नाम [87 ]
बरस सात सौ की यह दादी, हो गई दादी की पड़दादी,
अमर रहेगा इसका नाम, पतित पावन दादी नाम [88 ]
जनम मरण और परण दादी का, वार मंगल और नौमी तिथि का,
संगम और संयोग महान, पतित पावन दादी नाम [89 ]
नौ का अंक पूरण कहलाता, मंगल भी मंगल का दाता,
दादी पूरण शक्ति निधान, पतित पावन दादी नाम [90 ]
हुई नारायणी जग में विख्यात, बन कर दादी राणी शक्ति मात,
पूजे माँ को सारा जहान, पतित पावन दादी नाम [91 ]
माँ दुर्गा की है अवतार, कोई ना पावै इसका पार,
युग युग में अवतारी नाम, पतित पावन दादी नाम [92 ]
लक्ष्मी शारदा उमा काली, वैष्णवी काली में झुंझुनू वाली,
सब पर्यायवाची इसके नाम, पतित पावन दादी नाम [93 ]
शक्ति की जो बात है मूल, वाही दादी निशाँ त्रिशूल,
है इसका स्पष्ट प्रमाण, पतित पावन दादी नाम [94 ]
देख शक्ति का धाम निराला, सब देवों ने डेरा डाला,
सुर संगम हैं दादी धाम, पतित पावन दादी नाम [95 ]
इतर देव सब यहाँ बिराजै, बैठे शिव दरबार लगाके,
हनुमत कंधे लक्ष्मण राम, पतित पावन दादी नाम [96 ]
षोडष शक्ति नव दुर्गाये, त्रिमूर्ति नवग्रह मुस्काए,
सब दिग्पाल संभाले काम, पतित पावन दादी नाम [97]
कुल देवी दादी महारानी, नहीं है इसका कोई सानी,
करती कली में माँ कल्याण, पतित पावन दादी नाम [98 ]
दादी की जग में है ख़्याति, संग में बहिनों को पुजवाती,
तनधन पित्तर शक्तिमान, पतित पावन दादी नाम [99 ]
जो भी मन से पूजे इसको, दादी दर्शन देती उसको,
जात पात का नहीं है काम, पतित पावन दादी नाम [100 ]
रोली मोली मेहंदी चावल, धूप पुष्प दीपक और श्रीफल,
पूजा का इनसे ही विधान, पतित पावन दादी नाम। [101]
चूड़ा चुनड़ भेंट चढ़ावे, बहिन बेटी के काम वो आवै,
रखती दादी सबका मान, पतित पावन दादी नाम [102 ]
माँ दादी सब शक्ति के रूप, नारी स्वयं भी शक्ति स्वरुप,
शक्ति पूजा नारी सम्मान, पतित पावन दादी नाम [103]
जितनी भी शक्तियां है कलि में, राणीशक्ति सिरमौर सभी में,
इस शक्ति को करो प्रणाम, पतित पावन दादी नाम [104 ]
महिमा दादी की अतिभारी, मंगल भवन अमंगल हारी,
गुण गावे सब वेद पुराण, पतित पावन दादी नाम [105]
यहाँ मंगल मनका पुष्पोहार, कर दे तुझको भव से पार,
कर अर्पण दादी के नाम, पतित पावन दादी नाम [106]
पाठ करे जो मंगल मनका, कष्ट हरे माँ उसके तनका,
पूरे हो उसके अरमान, पतित पावन दादी नाम [107]
श्री कृष्ण ने लीला गाई, दयाकर सुन ले मेरी माई,
भूलूँ नहीं मैं तेरा नाम, पतित पावन दादी नाम [108]
मंगल माला पूरी हुई , मनका एक सौ आठ,
मनोकामना पूर्ण हो, नित्य करे जो पाठ,
नित्य करे जो पाठ,
नित्य करे जो पाठ।
Deen heen ka dukh harne ko, jan gan mangal karne ko,
Shakti prakti Jhunjhun dhaam, patit paavan Dadi naam. [1]
Yah shakti hai maa Jagdamba, yahi Bhavani Durge Amba,
Narayani hai iska naam, patit paavan Dadi naam. [2]
Peedhi dar peedhi ka rishta, tab hi Dadi naam hai iska,
Kul devi ko karo pranaam, patit paavan Dadi naam. [3]
Hai amodh Dadi ki shakti, sadiyon se karte sab bhakti,
Poojte hain trishool nishaan, patit paavan Dadi naam. [4]
Maa shakti ka alakh jagaaun, Dadi maa ki baat bataaun,
Hai swayam shakti Durga mahaan, patit paavan Dadi naam. [5]
Jaanat hain sabhi nar naari, yuddh hua Mahabharat bhaari,
Tha vo dharm karm sangraam, patit paavan Dadi naam. [6]
Kaurav Pandav hui ladaai, leela prabhu ne azab dikhaai,
Bane saarthi swayam bhagwaan, patit paavan Dadi naam. [7]
Geeta mein updesh diya hai, jag ko yah sandesh diya hai,
Karm karo taj phal ka dhyaan, patit paavan Dadi naam. [8]
Jab jab dharti pe dharm lutega, aur paap ka karm badhega,
Avtarenge Shri Bhagwaan, patit paavan Dadi naam. [9]
Abhimanyu Arjun ka laal, mandraaya jab uska kaal,
Kooda ran mein vah balwaan, patit paavan Dadi naam. [10]
Chakravyuh ki ladi ladaai, veer gati Abhimanyu paai,
Gaya veer vah to surdhaam, patit paavan Dadi naam. [11]
Uttara Abhimanyu ki naari, pati dharm ka sat tha bhaari,
Us devi ko karon pranaam, patit paavan Dadi naam. [12]
Dekh pati parlok sidhaare, Uttara ne yon vachan uchaare,
Jeevan hua aaj nishpraan, patit paavan Dadi naam. [13]
Jaaun main bhi sang pati ke, khoob chadha yah rang mati pe,
Sat se main bhi karoon prayaan, patit paavan Dadi naam. [14]
Dekh naari ka hat ati bhaari, bole prabhu se sab nar naari,
Karo samasya ka samadhaan, patit paavan Dadi naam. [15]
Prabhu ne sabko yon samjhaaya, chhodon sabhi moh aur maaya,
Hoga vahi jo vidhi vidhaan, patit paavan Dadi naam. [16]
Bole phir Uttara se jaay, aisi ghadi abhi nahi aai,
Kar tu dharm karm ka dhyaan, patit paavan Dadi naam. [17]
Tu hai garbhwati ek naari, phir kaise ye baat vichaari,
Soch le kya hoga anjaam, patit paavan Dadi naam. [18]
Ab taje jeevan paap lagega, kokh se tere nisha mitega,
Nahi hai ismein teri shaan, patit paavan Dadi naam. [19]
Kokh se jo baalak janmega, naam Parikshit uska hoga,
Banega raja bada mahaan, patit paavan Dadi naam. [20]
Bajegi jag mein uski bheri, sun le baat aaj tu meri,
Hoga tera amar nishaan, patit paavan Dadi naam. [21]
Baat sun Uttara chakraai, boli prabhu se man sakuchaai,
Teri leela tere naam, patit paavan Dadi naam. [22]
Prabhu ji phir daya kar bole, thoda sa muskura kar bole,
Sun lo ab tum amar gyaan, patit paavan Dadi naam. [23]
Niraakaar ne de aakaar, kiya srishti ka hai shringaar,
Swayam rehta hai antardhyaan, patit paavan Dadi naam. [24]
Jo aaya hai vah jaayega, nahi yahaan par ruk paayega,
Jad chetan sab ek samaan, patit paavan Dadi naam. [25]
Sat ki shakti tan man aai, tab usne yah vyatha bataai,
Ichha hoti badi balwaan, patit paavan Dadi naam. [26]
Jag ko satya ka bhaan karaaun, sat shakti pehchaan bataaun,
Devon abhilaasha par dhyaan, patit paavan Dadi naam. [27]
Satya hi hai sat ka aadhaar, bole jag ke karunaadhaar,
Is se hi sab ka kalyaan, patit paavan Dadi naam. [28]
Jo abhilaasha rahi adhoori, hogi vah kalyug mein poori,
Deta tujhe aaj vardaan, patit paavan Dadi naam. [29]
Abhimanyu tandhan daas banega, vaishya ke ghar mein vah janmega,
Hoga Narayani tera naam, patit paavan Dadi naam. [30]
Yuddh vahaan par hoga bhaari, jab tu sat dikhlaana naari,
Kar shatru ka kaam tamaam, patit paavan Dadi naam. [31]
Shakti roop vahaan dikhlaana, jag ke saare kasht mitaana,
Poojenge sab subah shaam, patit paavan Dadi naam. [32]
Samvat terah sau adtees, prakti shakti kalyug beech,
Pooran karne sat abhiyaan, patit paavan Dadi naam. [33]
Kaartik shukla ashtami beeti, aai navmi ki shubh tithi,
Mangalvaar janmi gun khaan, patit paavan Dadi naam. [34]
Maham dokwa zila Hisaar, Agrawal ghar liya avtaar,
Batlaane sat ki pehchaan, patit paavan Dadi naam. [35]
Seth Gursaamal tha bada naami, janmi uske ghar Narayani,
Maata ka Sulochana naam, patit paavan Dadi naam. [36]
Bachpan se hi gazab vo dhaaye, honhaar ke rang dikhlaaye,
Jaldi padh liye ved puraan, patit paavan Dadi naam. [37]
Radha Rukman Krishna Murari, trimoorti sang baat vichaari,
Aaj chale lene imtihaan, patit paavan Dadi naam. [38]
Jhat saadhu ka vesh banaaya, dwaare aakar alakh jagaaya,
Bole jai jai Siyaraam, patit paavan Dadi naam. [39]
Maata ne ki hai aguvaai, charno mein gir dhok lagaai,
Sweekaaro mera pranaam, patit paavan Dadi naam. [40]
Bade bhaagya jo aaye saai, boli sethaani muskaai,
Dekhon beti ke dinmaan, patit paavan Dadi naam. [41]
Beti bade bhaagya janmi hai, bas ismein to ek kami hai,
Sooni hogi jaldi maang, patit paavan Dadi naam. [42]
Sunkar maa ko moorchha aai, beti ne jab nain milaai,
Jhat se gayi unhe pehchaan, patit paavan Dadi naam. [43]
Karti hoon pranaam main sabko, asli roop dikhaaon mujhko,
Vinti sun lo daya nidhaan, patit paavan Dadi naam. [44]
Sabne apna roop dikhaaya, Narayani ne aashish paaya,
Ho gaye phir vo antardhyaan, patit paavan Dadi naam. [45]
Abhimanyu jo veer kahaaye, kalyug mein tandhan ban aaye,
Janme gaanv Hisaar hai naam, patit paavan Dadi naam. [46]
Bansal gotra mein janam liya hai, aur shakti ka varan kiya hai,
Dhanya kiya hai kul ka naam, patit paavan Dadi naam. [47]
Maata Sharda, behna Shyama, anuj hai unke Kamlaraama,
Pita Shri hai Jhaaliraam, patit paavan Dadi naam. [48]
Maat pita ki seva karte, vipda se ve kabhi na darte,
The ve veer dheer gunwaan, patit paavan Dadi naam. [49]
Tha nawab Hisaar ka dhadkand, aai hai jab usko adchan,
Soche kise banaaun deewaan, patit paavan Dadi naam. [50]
Mantrigan ne usse sujhaaya, Jhaaliraam ji ka naam bataaya,
Devo unko yah sammaan, patit paavan Dadi naam. [51]
Jhaaliraam ko jhat bulvaaya, prem sahit aadesh sunaaya,
Aap sambhaalo pad deewaan, patit paavan Dadi naam. [52]
Vivaah yogya jab hui hai baai, maat pita man chinta chhaai,
Kar de ab to kanyadaan, patit paavan Dadi naam. [53]
Laage dhoondhne var us laayak, guni veer sundar sukhdaayak,
Mila nahi ho rahe hairaan, patit paavan Dadi naam. [54]
Baai ne jab dhyaan lagaaya, prabhu ne uska hriday jagaaya,
Hua bodh pati tandhan naam, patit paavan Dadi naam. [55]
Maat pita ko jab yah bataaya, tandhan ji ka lagan bhijvaaya,
Aaye pooran kar sab kaam, patit paavan Dadi naam. [56]
Samvat terah sau ikyaavan, vivaah ghadi jab aai paavan,
Goonja shehnaai par gaan, patit paavan Dadi naam. [57]
Mangsar badi navmi mangalvaar, bani Narayani tandhan naar,
Aashirvaad diya bhagwaan, patit paavan Dadi naam. [58]
Maat pita ne seekh bataai, aur beti ko di hai vidaai,
Rakhna hamesha kul ka maan, patit paavan Dadi naam. [59]
Baai jab sasuraal padhaari, dekh ke batlaaye nar naari,
Aai devi ghar deewaan, patit paavan Dadi naam. [60]
Dhadkand ka beta shehzaada, tandhan ke sang khelne jaata,
Do shareer par ek the praan, patit paavan Dadi naam. [61]
Ghodi sundar thi ati pyaari, tandhan jis par kare savaari,
Vahi nimitt hui vardaan, patit paavan Dadi naam. [62]
Shehzaade ka man lalchaaya, tandhan jis par kare savaari,
Chhod de tu ghodi ka dhyaan, patit paavan Dadi naam. [63]
Honi ne jab rang dikhlaaya, ghodi churaane man bharmaaya,
Gaya raat mein vah nadaan, patit paavan Dadi naam. [64]
Jaag hui jab bhaga bechaara, tandhan ne tab bhaala maara,
Nikle shehzaade ke praan, patit paavan Dadi naam. [65]
Laash dekh sabhi ghabraaye, seema paar Jhunjhunu aaye,
Raaton raat chale aviraam, patit paavan Dadi naam. [66]
Dukh hua dhadkand ko bhaari, kare vilaap maat aur naari,
Sooni hui kokh aur maang, patit paavan Dadi naam. [67]
Dhadkand kahe suno darbaari, kar lo badle ki taiyaari,
Sabhi rakho tandhan ka dhyaan, patit paavan Dadi naam. [68]
Gaune ka jab din hai aaya, tandhan ko sasuraal pathaaya,
Sang bheja Raana balwaan, patit paavan Dadi naam. [69]
Kar gauna jab hui hai vidaai, apshakunon ki baadh si aai,
Chale bolte jai jai raam, patit paavan Dadi naam. [70]
Guptcharon ne khabar sunaai, dhadchand ne faujein bhijvaai,
Karo tandhan ka kaam tamaam, patit paavan Dadi naam [71]
Jangal beech hui hai ladaai, tandhan ne veerta dikhaai,
Maare shatru ke bahut jawaan, patit paavan Dadi naam [72]
Peechhe se vaar kiya dushman ne, veergati paai tandhan ne,
Hua amar unka balidaan, patit paavan Dadi naam [73]
Narayani ne jab yah dekha, chadha josh tab usse anokha,
Koodi ran mein bhrikuti taan, patit paavan Dadi naam [74]
Haathon mein talwaar hai chamki, aur saath mein choodiya khanki,
Boli mitaaun tera naamo nishaan, patit paavan Dadi naam [75]
Ranchandi jab roop dikhaaya, dushman ne tab hosh ganvaaya,
Dekh roop vikraal mahaan, patit paavan Dadi naam [76]
Kar dushman ka saaf safaaya, Raana ko aadesh sunaaya,
Ab hum chalte apne dhaam, patit paavan Dadi naam [77]
Vah samvat terah sau baavan, jab yah dharti hui hai paavan,
Lehraaya dhwaj sat ka aan, patit paavan Dadi naam [78]
Mangsar badi navmi mangalvaar, sat chadha hai aparampaar,
Shakti ka kiya aavhaan, patit paavan Dadi naam [79]
Mukh mandal par tej hai damke, jaise nabh mein bijli chamke,
Chhaai hothon par muskaan, patit paavan Dadi naam [80]
Agni sat se swayam prakti, shakti ne sat ki jyot dikhaai,
Chamke dharti aur aasmaan, patit paavan Dadi naam [81]
Panchatatv deh hua vileen, shakti hui shakti mein leen,
Shesh bhasmi avshesh samaan, patit paavan Dadi naam [82]
Drishya dekh Raana chakraaya, jhat Durga ka roop dikhaaya,
Kar rahe varsha pushp vimaan, patit paavan Dadi naam [83]
Baayen kar trishool hai chamke, daayen mein swastik bhi damke,
Aabha mukh mandal ki mahaan, patit paavan Dadi naam [84]
Dhanya hua Raana ka jeevan, bola vinti kar man hi man,
Jai Bhavani jai Durga naam, patit paavan Dadi naam [85]
Raana ne pranaam kiya hai, maa ne aashivaad diya hai,
Sang mere pujega tera naam, patit paavan Dadi naam [86]
Bhasmi kalash le Jhunjhunu aaya, ghoda ruka vahin pe lagaaya,
Samadhi mandir hai aalishaan, patit paavan Dadi naam [87]
Baras saat sau ki yah Dadi, ho gayi Dadi ki pardadi,
Amar rahega iska naam, patit paavan Dadi naam [88]
Janam maran aur paran Dadi ka, vaar mangal aur naumi tithi ka,
Sangam aur sanyog mahaan, patit paavan Dadi naam [89]
Nau ka ank pooran kehlaata, mangal bhi mangal ka daata,
Dadi pooran shakti nidhaan, patit paavan Dadi naam [90]
Hui Narayani jag mein vikhyaat, ban kar Dadi Raani shakti maat,
Pooje maa ko saara jahaan, patit paavan Dadi naam [91]
Maa Durga ki hai avtaar, koi na paavai iska paar,
Yug yug mein avtaari naam, patit paavan Dadi naam [92]
Lakshmi Sharda Uma Kaali, Vaishnavi Kaali mein Jhunjhunu waali,
Sab paryaayvaachi iske naam, patit paavan Dadi naam [93]
Shakti ki jo baat hai mool, vaahi Dadi nishaan trishool,
Hai iska spasht pramaan, patit paavan Dadi naam [94]
Dekh shakti ka dhaam niraala, sab devon ne dera daala,
Sur sangam hain Dadi dhaam, patit paavan Dadi naam [95]
Itar dev sab yahaan biraajai, baithe Shiv darbaar lagaake,
Hanumat kandhe Lakshman Raam, patit paavan Dadi naam [96]
Shodash shakti nav durgaaye, trimoorti navgrah muskaaye,
Sab digpaal sambhaale kaam, patit paavan Dadi naam [97]
Kul devi Dadi maharaani, nahi hai iska koi saani,
Karti kali mein maa kalyaan, patit paavan Dadi naam [98]
Dadi ki jag mein hai khyaati, sang mein bahinon ko pujvaati,
Tandhan pittar shaktimaan, patit paavan Dadi naam [99]
Jo bhi man se pooje isko, Dadi darshan deti usko,
Jaat paat ka nahi hai kaam, patit paavan Dadi naam [100]
Roli moli mehndi chaaval, dhoop pushp deepak aur shreephal,
Pooja ka inse hi vidhaan, patit paavan Dadi naam. [101]
Chooda chunad bhent chadhaave, bahin beti ke kaam vo aavai,
Rakhti Dadi sabka maan, patit paavan Dadi naam [102]
Maa Dadi sab shakti ke roop, naari swayam bhi shakti swaroop,
Shakti pooja naari sammaan, patit paavan Dadi naam [103]
Jitni bhi shaktiyaan hai kali mein, Raanishakti sirmaur sabhi mein,
Is shakti ko karo pranaam, patit paavan Dadi naam [104]
Mahima Dadi ki atibhaari, mangal bhavan amangal haari,
Gun gaave sab ved puraan, patit paavan Dadi naam [105]
Yahaan mangal manka pushpohaar, kar de tujhko bhav se paar,
Kar arpan Dadi ke naam, patit paavan Dadi naam [106]
Paath kare jo mangal manka, kasht hare maa uske tanka,
Poore ho uske armaan, patit paavan Dadi naam [107]
Shri Krishna ne leela gaai, dayaakar sun le meri maai,
Bhooloon nahi main tera naam, patit paavan Dadi naam [108]
Mangal maala poori hui, manka ek sau aath,
Manokaamna poorn ho, nitya kare jo paath,
Nitya kare jo paath,
Nitya kare jo paath.